Home » Blog » हरणी झील में नाव पलटने से दो शिक्षक और 12 छात्रों की मौत

हरणी झील में नाव पलटने से दो शिक्षक और 12 छात्रों की मौत

by post18news

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा (Vadodara) में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां शहर के हरणी झील में एक नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो शिक्षक और 12 छात्र शामिल हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय नाव में 27 छात्रों के साथ 4 शिक्षकों को मौजूदगी थी। घटना के बाद गोताखोर और दमकलकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वडोदराके पान गेट स्थित न्यू सनराइज स्कूल के छात्र शिक्षकों के साथ पिकनिक पर गए थे। वडोदरा की हरणी झील में नाव पलटने की घटना पर सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने दुख जताया है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह ने घटना को लेकर निशाना साधा है। उन्होनें कहा कि यह दुखद प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई।। गोहिल ने कहा कि वडोदरा नगर निगम इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

हरणी झील में नाव पलटने की घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रथामिक जांच में वडोदरा नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। इस झील में वोट का संचालन नगर निगम की देखरेख में होता था। ऐसा माना जा रहा है कि नाव पर क्षमता से ज्यादा शिक्षकों और छात्रों की मौजूदगी के चलते यह हादसा हुआ है। घटना के बाद रेस्क्यू किए गए छात्र और शिक्षक अस्पताल में भर्ती हैं।