Home » Blog » बोन मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी चारों लोग सुरक्षित

बोन मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी चारों लोग सुरक्षित

by post18news
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  डुण्डा ब्लॉक के अंतर्गत समय अपराहन लगभग 02:00 बजे बोन मोटर मार्ग पर एक ब्लेनो कार वाहन संख्या- UK-10A- 5386 जो दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। उक्त वाहन में 04 लोग सवार थे जो सामान्य घायल हुए हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया जहाँ डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिन्हें  सामान्य (सुरक्षित) बताया गया है। और डिस्चार्ज किया किया गया हैं ।जो अपने गंतव्य के लिए चले गये हैं। सभी बोंन निवासी हैं।
  1. आलेंद्र पुत्र ध्रुव सिंह, उम्र 36 वर्ष।
  2. जयवीर सिंह पुत्र कर्म सिंह, उम्र 52 वर्ष।
  3. मगन सिंह पुत्र वचन सिंह, उम्र 40 वर्ष।
  4. पवन सिंह पुत्र नामालूम, उम्र 42 वर्ष।